BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

धान उपार्जन केंद्र में धांधली: पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र में गबन के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परदेसी राम साहू (55 वर्ष), निवासी ग्राम रेंगाडीह थाना सुहेला, को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शासन एवं समिति को लाखों रुपए की क्षति पहुंचाने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर, शाखा कोदवा के प्रभारी शाखा प्रबंधक संजय कुमार वर्मा ने दिनांक 27 अप्रैल 2025 को थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, धान उपार्जन केंद्र प्रभारी परदेसी राम साहू ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 368.78 क्विंटल धान, जिसकी कुल कीमत ₹8,48,194 है, का गबन कर शासन और समिति को आर्थिक क्षति पहुंचाई।
जांच के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्य कार्यालय रायपुर की आंतरिक रिपोर्ट के आधार पर थाना पलारी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 140/2025 धारा 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परदेसी राम साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने धान उपार्जन केंद्र में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गबन की घटना को स्वीकार किया।
आरोपी को आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है तथा अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“चाकूबाजी के मामलों ने खड़ी की गंभीर चुनौती : अपचारी बालक दिशा से भटके, जिम्मेदारों की अनदेखी पर सवाल”

Bhuvan Patel

रोशनी के पर्व से पहले अंधेरे में डूबा नगर—पांडातराई नगर पंचायत की बिजली कटी, जल संकट गहराई

Bhuvan Patel

पति पत्नी दोनो मिलकर पिए शराब फिर पति ने पत्नी का सिर पटक कर उतारा मौत के घाट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!