BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासिटी न्यूज़

पंडरिया में बाइक भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमान कांपा के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में हरियाणा निवासी 45 वर्षीय गुरुदेव सिंह की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे में हीरो स्प्लेंडर पर सवार गुरुदेव सिंह और अरसिद खान (41), दोनों निवासी जिला कैथल, हरियाणा, तथा होंडा साइन सवार सुनील कुमार कोसरिया (24), निवासी ग्राम किसुनगण, घायल हुए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुरुदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया।

पंडरिया पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जांच के बाद स्पष्ट होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

श्री रूद्र महायज्ञ, श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह, श्री रामकथा व स्वामी रामदेव योग शिविर 7 से शंकराचार्य, रामदेव बाबा सहित पांच प्रख्यात होंगे शामिल

Bhuvan Patel

वन क्षेत्र की उजडे चमन , जवाबदार अधिकारी मौन

Bhuvan Patel

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में पंडरिया में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक भावना बोहरा ने किया नेतृत्व

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!