BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

विपत्ति की घड़ी में प्रशासन बना सहारा: 8 परिवारों को मिली 32 लाख की आर्थिक राहत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। जीवन में अनहोनी कब दस्तक दे जाए, कहा नहीं जा सकता। पंडरिया अनुविभाग के 8 परिवारों ने अपने किसी प्रियजन को अचानक खो दिया—किसी की मृत्यु सर्पदंश से हुई तो कोई पानी में डूब गया। इन दुखद घटनाओं से प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने राहत प्रदान की है।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रत्येक परिवार को मंजूर की है, जिससे कुल 32 लाख रूपए की सहायता स्वीकृत की गई।
आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले पीड़ित परिवार इस प्रकार हैं:
1. बाबूलाल कुचराम – ग्राम कड़मा (मृतक: रामप्यारी कुचराम, सर्पदंश से मृत्यु)
2. श्रीमती जानाबाई – ग्राम कुई (मृतक: अमरू पड़वार, नदी में डूबने से मृत्यु)
3. श्री बीरसिंह – ग्राम बदना (मृतक: ननकी बाई, नदी में डूबने से मृत्यु)
4. श्री कुलेश्वर यादव – ग्राम रोखनी (मृतक: गजानंद यादव, तालाब में डूबने से मृत्यु)
5. श्री पलटु – ग्राम घानीखुंटा (मृतक: बिसरू मेरावी, पानी में डूबने से मृत्यु)
6. श्री रोहित मरकाम – ग्राम हरमों (मृतक: दामिनी, सर्पदंश से मृत्यु)
7. श्री विनोद पारधी – ग्राम धमकी (मृतक: बरखा पारधी, सर्पदंश से मृत्यु)
8. रमेश साहू – ग्राम दलसाटोला (मृतक: पुष्पाबाई, नदी में डूबने से मृत्यु)
प्रशासन की यह सहायता राशि उनके जीवन में आई इस भारी क्षति की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन पुनः जीवन को पटरी पर लाने की एक छोटी सी कोशिश अवश्य है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा करेंगी 151 KM की कठिन कांवड़ यात्रा, अमरकंटक से भोरमदेव तक जल लेकर करेंगी शिव पूजन

Bhuvan Patel

गांजा तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तारी लेकिन मुख्य सप्लायर अभी तक गिरफ्त से बाहर

Bhuvan Patel

फर्जी ट्रांसफर आदेश बनाकर स्वास्थ्य विभाग को ठगने का खेल, चार आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!