BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ बनेगा देश की एआई क्रांति का अगुवा: नवा रायपुर में 1000 करोड़ के एआई डाटा सेंटर की नींव रखी गई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
नवा रायपुर अब देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में रैक बैंक द्वारा स्थापित किए जा रहे एआई डाटा सेंटर पार्क का भूमिपूजन हुआ। यह प्रोजेक्ट करीब 1000 करोड़ रुपए का है और इसके तहत 5 मेगावाट क्षमता का अत्याधुनिक डाटा सेंटर तैयार किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल कोयला, इस्पात और ऊर्जा के लिए ही नहीं जाना जाएगा, बल्कि एआई, सेमीकंडक्टर और सॉफ्टवेयर क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा। सरकार की कोशिश है कि इस रजत जयंती वर्ष के स्थापना दिवस पर इस डाटा सेंटर का लोकार्पण हो।

डाटा सेंटर से शिक्षा, चिकित्सा, उत्पादन, मनोरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों को तकनीकी रूप से मजबूती मिलेगी और युवाओं को वैश्विक मंच पर अवसर मिलेंगे। इस सेंटर में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स लगेंगी जिससे एआई आधारित सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, 500 से ज्यादा युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष अवसर मिलेंगे।
छत्तीसगढ़ में आईटी और डिजिटल विकास की दिशा में उठाए गए नए कदमों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नवा रायपुर में नाइलिट की स्थापना के लिए 10 एकड़ जमीन दी गई है। इसके अलावा कुछ दिन पहले सेमीकंडक्टर निर्माण यूनिट की नींव भी रखी गई थी।
नई औद्योगिक नीति की बदौलत केवल 5 महीनों में प्रदेश को 4.5 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश मिला है। अब उद्योगों को अनुमति एक क्लिक में मिल रही है और अगले 5 वर्षों में 4 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एआई आधारित पाठ्यक्रम आईटीआई में शुरू हो चुके हैं और प्रदेश की बिजली क्षमता इसे सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रैक बैंक की यह परियोजना सौर ऊर्जा का भी उपयोग करेगी, जिससे यह देश के लिए मॉडल बन सकती है।
इस अवसर पर उद्योग, वित्त और प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

डॉक्टरों की लापरवाही पर सख्त CMHO – बिना मुलाक़ात किए रिपोर्ट भेजना सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन 

Bhuvan Patel

वन विभाग ने अवैध आरामिल को किया सील, बड़ी मात्रा में काष्ठ जब्त

Bhuvan Patel

सरोदा के समीप हुए सड़क हादसा के घायलों से कवर्धा अस्पताल पहुंचकर उप मुख्यमंत्री ने किया मुलाकात 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!