BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद, सामाजिक नियमावली पर भी की चर्चा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा कुंडा — साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू का ग्राम अंधियारखोर (तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम) में बाजे-गाजे और फटाकों के साथ भव्य स्वागत किया गया। वह जिला साहू संघ कबीरधाम के महामंत्री धर्मराज साहू की सुपुत्री शालिनी साहू की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने नवविवाहित जोड़े को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए नवदाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने ग्रामीण से प्रदेश स्तर तक होने वाले आगामी सामाजिक चुनाव की नियमावली की जानकारी भी समाजजनों को दी।
इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार रमेश साहू, उपाध्यक्ष मोहन कुमारी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चोवा राम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष शीतल साहू, पूर्व जिला महामंत्री बालाराम साहू, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम साहू, जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष नंदनी राजकुमार साहू, तहसील कार्यकारिणी सदस्य जलेश्वर साहू, तहसील महामंत्री सुदर्शन साहू, जनपद सदस्य अंजनी रमेश साहू, पूर्व बोड़ला अध्यक्ष नीलकंठ साहू, गोकुल साहू, धनराज साहू, दिनेश साहू, प्रकाश, रामकुमार, रामचंद्र, सालिक प्रकाश समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धर्मराज साहू ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सटोरिया के विरूद्ध धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही

Bhuvan Patel

कबीरधाम में जप्तशुदा 24 वाहनों की खुले मैदान में नीलामी: 22 अप्रैल को पुलिस परेड ग्राउंड में लगेगी बोली

Bhuvan Patel

मातृशक्ति ने किया छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन — अतरिया खुर्द में धूमधाम से मना राज्य का रजत जयंती पर्व

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!