BP NEWS CG
Breaking Newsसमाचारसिटी न्यूज़

ड्यूटी के नाम पर छल: स्वास्थ्यकर्मी के साथ दुष्कर्म, गर्भपात और न्याय की जंग”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले  में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने अपने ही सहयोगी पर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। यह मामला अब पूरे देश का ध्यान खींच रहा है।
पीड़िता की माने तो यह दर्दनाक सिलसिला वर्ष 2021 में शुरू हुआ, जब कोरोना महामारी के दौरान दोनों एक ही स्वास्थ्य केंद्र में कोविड ड्यूटी पर तैनात थे। सहयोगी टुकेश कुमार साहू ने विश्वास और परिस्थितियों का फायदा उठाकर महिला के साथ बार-बार शारीरिक शोषण किया।
फरवरी 2025 में जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन गर्भपात कराने पर मजबूर किया। इस अमानवीय कृत्य ने पीड़िता की मानसिक और शारीरिक स्थिति को झकझोर कर रख दिया।
जब दर्द असहनीय हो गया, तब पीड़िता ने साहस दिखाया और पाण्डुका थाना जिला गरियाबंद में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टुकेश कुमार साहू को 5 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस इस संवेदनशील मामले की गहन जांच में जुटी है, और पूरे राज्य से आवाज़ उठ रही है कि आरोपी को सख्त से सख्त सज़ा मिले, ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था में काम करने वाली अन्य महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
यह सिर्फ एक महिला की लड़ाई नहीं है, यह हर उस महिला की आवाज़ है जो सिस्टम में न्याय की उम्मीद रखती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रानीदहरा जलप्रपात हत्याकांड का खुलासा: 2 दिन में पहचान, 5 दिन में पुणे से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

नियम विरुद्ध चलाए जा रहे यात्री बसों पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही, दिए गए आवश्यक जानकारी

Bhuvan Patel

नेशनल लोक अदालत में 27 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण, ₹4.82 करोड़ के वाद निपटे

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!