BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरमुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस ने फर्जी दस्तावेज़ बनाकर सरकारी नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस ने फर्जी दस्तावेज़ों के माध्यम से केंद्रीय सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी दिलाने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी निवास प्रमाण पत्र, कोरे नोटरी प्रमाण पत्र, कूट रचित दस्तावेज़, सीलें और तीन मोबाइल फोन ज़ब्त किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह उत्तर प्रदेश से आकर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला के ग्राम कंतेली निवासी होने का दावा कर रहा था, जबकि स्थानीय जांच में आरोपियों और उनके कथित आवेदक का कोई अस्तित्व नहीं पाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अलीगढ़ (उ.प्र.) निवासी योगेन्द्र कुमार (29) और आगरा (उ.प्र.) निवासी प्रशांत राजपूत (30) शामिल हैं।
विशेष टीम द्वारा की गई तफ्तीश में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पैसे की लालच में दस्तावेजों की कूटरचना कर बीएसएफ में भर्ती कराने का प्रयास किया था। गिरोह केंद्रीय बलों में एसआरई जिलों से मिलने वाले अतिरिक्त अंकों का अनुचित लाभ उठाने के लिए नकली निवास प्रमाण पत्र तैयार करता था।
थाना लालपुर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 103/2025 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना लालपुर, साइबर सेल और जिला विशेष शाखा की टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“रायपुर सूटकेस मर्डर: जमीन सौदे के विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, दिल्ली से वकील दंपति गिरफ्तार”

Bhuvan Patel

“कबीरधाम कांग्रेस में पंडरिया का उभरता वर्चस्व: जिला अध्यक्ष की घोषणा से बदला राजनीतिक समीकरण”

Bhuvan Patel

हनुमान प्रकटोत्सव पर भक्ति में डूबा डीपीएस कवर्धा, बच्चों ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!