BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुतियापाट नहर विस्तारीकरण सहित 80 करोड़ की सिंचाई और पेयजल योजनाओं की दी सौगात, विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम दलदली में “सुशासन तिहार” के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामवासियों को बड़ी सौगात देते हुए सुतियापाट नहर विस्तारीकरण परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही सिंचाई और पेयजल आपूर्ति के लिए कुल 80 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति दी गई।
मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए बताया कि 26 गांवों के लिए सिंचाई योजना और 54 गांवों में पेयजल आपूर्ति हेतु रामपुर (ठाठापुर) से मरका तक पाइपलाइन विस्तार के लिए 78.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, छीरपानी जलाशय से 66 गांवों में पेयजल आपूर्ति हेतु 1.23 करोड़ रुपये की स्वीकृति और दलदली क्षेत्र में कन्हाई नदी से घरों तक जल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के लिए उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान लगातार संघर्ष किया था। लेकिन डबल इंजन भाजपा सरकार के आने के बाद इस योजना को स्वीकृति और मार्च 2024 में भूमिपूजन का अवसर मिला। यह परियोजना 26 गांवों के 3250 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुनिश्चित करेगी, जिससे किसानों की पैदावार और आय में वृद्धि होगी।
भावना बोहरा ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पारदर्शिता और जनकल्याण की भावना से कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना, धान बोनस, तेंदुपत्ता संग्रहण दर वृद्धि और आवास योजनाओं जैसे निर्णयों से गरीब, किसान, महिलाएं और युवा लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” भाजपा सरकार का संकल्प है और यही छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दर्दनाक सड़क हादसा — एक बाइक पर चार सवार, ट्रेलर की चपेट में आने से दो की मौके पर मौत, दो घायल

Bhuvan Patel

तरेगांव पुलिस बाल विवाह के रोकथाम एवं बचाव हेतु वनवासियो को किया जागरूक

Bhuvan Patel

वर्तमान विधायक सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का नीलकंठ को समर्थन, नही कोई मनमुटाव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!