मुंगेली , जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी गांव में 6 मई 2025 को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के श्मशान घाट के पास स्थित एक खेत में ग्रामीणों को मानव शरीर के अवशेष दिखाई दिए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लोरमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान खेत से एक मानव खोपड़ी, पसलियों की हड्डियां और कुछ बाल बरामद किए गए। ये दृश्य इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोग सहम गए।
गांववालों का दावा है कि ये अवशेष कुछ समय पहले कोसाबाड़ी से रहस्यमय ढंग से लापता हुई एक नाबालिग बालिका के हो सकते हैं। इस आशंका ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मानव अवशेषों को पूरी सावधानी के साथ सील कर साक्ष्य के तौर पर सिम्स अस्पताल, बिलासपुर भेज दिया है।



