BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव विद्यापीठ: कबीरधाम के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की नई राह

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भोरमदेव विद्यापीठ: कबीरधाम के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की नई राह
कबीरधाम जिले के युवाओं के सपनों को पंख लगाते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 10 मई 2025 को कवर्धा नगर में स्थित भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क कोचिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया। यह कोचिंग सेंटर पीएससी एवं व्यापम जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले में पहली बार निःशुल्क सुविधा के रूप में शुरू किया गया है।

बालको सीएसआर के अंतर्गत और दिल्ली आईएएस एकेडमी के सहयोग से स्थापित इस कोचिंग सेंटर में कुल 200 चयनित युवाओं को स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, ऑनलाइन लेक्चर, कैफेटेरिया, और अध्ययन सामग्री जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस पहल से अब जिले के युवाओं को बाहर के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और वे अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा, “यह केवल कोचिंग सेंटर नहीं बल्कि हमारे युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने का एक प्रयास है। अब कबीरधाम के होनहार युवा भी डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे उच्च प्रशासनिक पदों पर चयनित हो सकेंगे।”
आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल, संयुक्त कलेक्टर श्री दशरथ राजपूत और अन्य अधिकारियों ने भी युवाओं को प्रेरणा दी और उन्हें मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
दिल्ली आईएएस एकेडमी के संस्थापक श्री सौरभ चतुर्वेदी ने कहा, “भोरमदेव विद्यापीठ हमारी संकल्पना का जीवंत रूप है, जिसका उद्देश्य युवाओं को श्रेष्ठतम मार्गदर्शन और संसाधन देकर उन्हें सफलता के शिखर तक पहुँचाना है।”
1685 प्रतिभागियों में से मेरिट के आधार पर चयनित 200 अभ्यर्थियों के लिए यह कोचिंग सेंटर न केवल शैक्षणिक केंद्र है, बल्कि मानसिक और नैतिक उत्थान का भी माध्यम बनेगा। यह संस्थान निश्चित रूप से कबीरधाम जिले की युवा पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने अब तक गन्ना किसानों को 44 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

Bhuvan Patel

बिहार विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया सोनपुर विधानसभा प्रभारी

Bhuvan Patel

सीजी-टेट के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार: 1 फरवरी को 7 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!