BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कार्रवाई: नाले के किनारे से 1.80 लाख की कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में अवैध शराब निर्माण और कारोबार पर लगाम लगाने आबकारी विभाग की सख्त मुहिम जारी है। इसी क्रम में रविवार को विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए सुढ़ेली ग्राम के नाले किनारे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और लाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री का कुल बाजार मूल्य करीब 1 लाख 80 हजार रुपये आंका गया है।
संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृत्त बलौदाबाजार के ग्राम सुढ़ेली में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता रायपुर और जिला आबकारी बलौदाबाजार की संयुक्त टीम ने छापा मारा। मौके से टीम ने 85 लीटर कच्ची महुआ शराब और करीब 3260 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।
जब्त की गई शराब की मौके पर परीक्षण के बाद उसे जब्त कर लिया गया, जबकि लाहन का नमूना लिया गया और शेष को नष्ट कर दिया गया। बरामद सामग्रियों की कुल बाजार कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये बताई गई है।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
कार्रवाई के दौरान कोई आरोपी मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(च), 34(च) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
इस कार्रवाई का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी चंद्रहास यदु, उप निरीक्षक राजेंद्र देवांगन, एवं जलेश सिंह ने किया। यह पूरी कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्याम लाल धावड़े, कलेक्टर दीपक सोनी, एवं जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
जारी है अवैध शराब के खिलाफ मुहिम
जिला प्रशासन व आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर नियंत्रण हेतु लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच एवं गश्त अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना संबंधित विभाग को तत्काल दें, ताकि ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सांसद ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, भोरमदेव मंदिर के विकास की रखी मांग

Bhuvan Patel

तालाब में डूबकर श्रमिक की मौत, गुड़ उद्योग की लापरवाही उजागर बीमा, पंजीयन और श्रम कानूनों पर गंभीर सवाल – श्रम विभाग व पुलिस की भूमिका संदिग्ध

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कल आयेंगे अपने गृह नगर कवर्धा ,ठाकुर देव चौक से निकलेगी स्वागत यात्रा ,लेंगे जनता का आशीर्वाद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!