BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

झाड़-फूंक में बैठकी के दौरान हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
जिला के बोड़ला थाना अंतर्गत चौकी बैजलपुर पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दिनांक 07 मई 2025 की रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खरिया में रत्नू धुर्वे (उम्र लगभग 50 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अपराध क्रमांक 69/2025, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच में पता चला कि मृतक रत्नू धुर्वे बैगा था, जो झाड़-फूंक का काम करता था। 06 मई की सुबह वह अपने गांव खरिया आया था। एक परिवार को झाड़-फूंक के दौरान तेरसु धुर्वे नामक व्यक्ति भी वहां पहुंचा और रत्नू के साथ बैठकर शराब पीने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर रत्नू के घर से टंगिया उठाया और उसके गले पर 3–4 वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पूछताछ में आरोपी तेरसु धुर्वे ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आकर्षक रोशनी से जगमगाई करीला पहाड़ी: मेले के लिए सजाया करीला धाम, रात के समय दिख रहा अद्भुत नजारा

cradmin

जिला बनने के बाद पहली बार कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ

Bhuvan Patel

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 का समुचित विकास हमारा संकल्प: श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!