BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा की पहल से शुरू हुई नि:शुल्क NEET कोचिंग, 60 से अधिक छात्रों ने लिया प्रवेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में अब NEET की कोचिंग भी प्रारंभ हो गई है। इस कोचिंग का उद्देश्य उन मेधावी विद्यार्थियों को संबल देना है, जो आर्थिक अभाव या संसाधनों की कमी के चलते प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते। इस पहल से अब तक करीब 220 से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो चुके हैं, जिनमें से NEET कोचिंग के लिए 60 से अधिक नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी युवा शिक्षा से वंचित न रहे। संसाधनों की कमी उनके सपनों के बीच दीवार न बने।” उन्होंने कहा कि लक्ष्य कोचिंग के माध्यम से न केवल शिक्षा दी जा रही है बल्कि एक मंच भी प्रदान किया जा रहा है जिससे छात्र अपने भविष्य को गढ़ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
भावना बोहरा ने राज्य सरकार की शिक्षा नीति की भी सराहना करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे शासकीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य के युवाओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी।
लक्ष्य कोचिंग सेंटर की यह पहल केवल शैक्षणिक नहीं, सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है, बल्कि उनके परिवारों को भी मानसिक और आर्थिक संबल दे रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हत्या कांड: अपचारी बालक सहित 07 आरोपी गिरफ्तार, चाकू से गोपाल साहू की निर्मम हत्या

Bhuvan Patel

वन विभाग कवर्धा की कार्रवाई – अवैध चराई पर जुर्माना, ₹6,840 वसूला

Bhuvan Patel

हत्या के मामले का 48 घंटे के अंदर हुआ खुलासा , साथ मिलकर मृतक की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की रची साजिश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!