BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संगठन की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा से सौजन्य भेंट, बाल संरक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा से सौजन्य भेंट की। यह भेंट बच्चों के अधिकारों और संरक्षण के मुद्दों पर संवाद के उद्देश्य से की गई।
संगठन विगत 2012 से राज्य के विभिन्न जिलों में बाल अधिकारों की रक्षा हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम और लैंगिक अपराधों से सुरक्षा जैसे विषयों पर लगातार कार्य कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ठा. रमन सिंह समाजसेवी ने आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की सराहना करते हुए उन्हें संवेदनशील, सहज और विद्वान बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा का बच्चों के कल्याण के प्रति समर्पण विशेष रूप से आदिवासी और दूरस्थ अंचलों में सराहनीय रहा है।
भेंट के दौरान संगठन के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा कबीरधाम जिले में आयोग अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे की चर्चा भी हुई। इस मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन के सांस्कृतिक प्रमुख पालेश यादव, बैगा समाज के प्रतिनिधि मोती बैगा और बिहारी बैगा, एवं संरक्षक चंद्रकांत यादव उपस्थित रहे।
यह मुलाकात राज्य में बाल संरक्षण की दिशा में बेहतर समन्वय और योजनाबद्ध कार्यों की संभावना को और मजबूत करती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कापादह में महिला स्व-सहायता समूह के कार्य में बाधा: सरपंच से तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा

Bhuvan Patel

विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ और पंडरिया विकास के मुद्दे गरमाए, विधायक भावना बोहरा ने उठाए कई अहम सवाल

Bhuvan Patel

औपनिवेशिक विरासत पर विराम: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों व पुलिस अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा समाप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!