BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

चार सूत्रीय मांगों को लेकर कल सहायक शिक्षक हड़ताल पर, कबीरधाम में हजारों शिक्षकों की एकजुटता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को लागू कराने सहित अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर आज जिले भर के सहायक शिक्षक एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। यह आंदोलन जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और संगठित रूप से आयोजित किया गया।
फेडरेशन की प्रमुख मांगों में सहायक शिक्षकों की लंबित वेतन विसंगति का निराकरण, क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करना, TET की अनिवार्यता समाप्त करना तथा VSK ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था का विरोध शामिल है। शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक वेतन विसंगति का समाधान नहीं किया गया है, जिससे हजारों शिक्षक आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
आज हड़ताल के कारण जिले के अनेक शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित रहा, वहीं बड़ी संख्या में शिक्षक राजमहल चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाते नजर आए। जिले के चारों विकासखंडों से शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को विशेष दायित्व सौंपा गया था, जिसे सफलतापूर्वक निभाया गया।
आंदोलन में कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चंद्रवंशी, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ठाकुर, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धरमू कुर्रे सहित फेडरेशन के सभी पदाधिकारी और हजारों शिक्षक शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है, जिसे सकारात्मक संवाद के माध्यम से समाधान तक पहुँचाने की अपेक्षा सरकार से की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन शिक्षकों की जायज़ मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Bhuvan Patel

कवर्धा में सनसनी: शासकीय नर्सरी के पीछे कच्चे रास्ते पर मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप

Bhuvan Patel

छत पर खपरैल की मरम्मत के दौरान करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, भाटापारा के सूरजपुरा गांव की घटना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!