BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पाण्डातराई में  मुक्तिधाम पर अवैध कब्जा  तहसील कार्यालय ने जांच के दिए निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कालू सरदार @
पाण्डातराई के गोंड़ समाज द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के हल्का नंबर 42 में स्थित मुक्तिधाम पर अवैध कब्जे की शिकायत ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पंडरिया को दिए अपने ज्ञापन में बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित उक्त मुक्तिधाम, गोंड़ समाज के मृत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है।
आवेदकों ने आरोप लगाया है कि उक्त भूमि, जिसे गोंड़ समाज ने सामुदायिक भवन हेतु प्रस्तावित किया है, उस पर झाडूराम मल्लाह पिता घनाराम मल्लाह (निवासी वार्ड क्रमांक 10, पाण्डातराई) द्वारा कथित रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मामले में समाजजनों ने माननीय कलेक्टर कबीरधाम को शिकायत पत्र प्रस्तुत किया था।
उक्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पंडरिया द्वारा तहसीलदार कार्यालय को जांच सौंपी गई है। कार्यालय तहसीलदार, पंडरिया द्वारा पटवारी हल्का नंबर 42 को तीन दिवस के भीतर पूरी वस्तुस्थिति की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
हालांकि झाडूराम मल्लाह पिता घनाराम मल्लाह (निवासी वार्ड क्रमांक 10, पाण्डातराई) का काफी वर्षों  से यहां पर काबिज हैं साथ ही अन्य कब्जाधारियों ने अपना आशियाना बना लिए है ।
गौरतलब है कि मुक्तिधाम किसी भी समुदाय के लिए न केवल धार्मिक आस्था का स्थान होता है, बल्कि यह सामाजिक गरिमा और संस्कृति का भी प्रतीक होता है। ऐसे में वहां किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न केवल भावनात्मक आघात का कारण बनता है, बल्कि सामाजिक तनाव को भी जन्म दे सकता है।
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन आगे क्या निर्णय लेता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नये पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया पदभार ग्रहण  पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कबीरधाम पुलिस कप्तान का चार्ज देकर जिले के वर्तमान हालातों से कराया गया अवगत 

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

Bhuvan Patel

कबीरधाम में बरसात के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा, जिला अस्पताल में अब तक 46 मरीजों का सफल इलाज, स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूकता अभियान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!