BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

विधायक भावना बोहरा ने रोहरा व डोंगरियाकला में 52 लाख रु. से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रोहरा एवं डोंगरियाकला में 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड, सामुदायिक भवन और अटल सद्भावना भवन सहित विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

ग्राम रोहरा में 14.46 लाख रु. की लागत से सीसी रोड और डोंगरियाकला में 13 लाख रु. की लागत से सामुदायिक भवन व 25 लाख रु. की लागत से अटल सद्भावना भवन का निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक बोहरा ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के माध्यम से हर गाँव में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। अधोसंरचना निर्माण से न सिर्फ क्षेत्र की प्रगति हो रही है, बल्कि जनता को सुविधाएं भी मिल रही हैं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सोनी, मंडल अध्यक्ष प्रदीपपुरी गोस्वामी, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में अंगना म शिक्षा 3.0 पढ़ई तिहार का हुआ आयोजन

Bhuvan Patel

पाठशाला बंद, मधुशाला चालू, किसान बेहाल: भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा वार

Bhuvan Patel

बैगा आवास घोटाला: ठेकेदार छोटूराम चंद्रवंशी गिरफ्तार, पंचायत तकनीकी सहायक पवन चंद्रवंशी फरार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!