BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईसमाचारसिटी न्यूज़

देरी से भुगतान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 5 हजार से अधिक गन्ना उत्पादकों को अब जाकर मिला बकाया, विधायक बोहरा ने जताया संतोष

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पण्डरिया क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को लंबे समय से प्रतीक्षित भुगतान अंततः 22 मई को प्राप्त हुआ। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पण्डरिया ने एफ.आर.पी. दर 315.10 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 5,333 किसानों के खातों में कुल 20.27 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। यह भुगतान पेराई सत्र 2024-25 के गन्ने की बिक्री के एवज में हुआ, जो निर्धारित अवधि से काफी विलंबित रहा।
भुगतान में हुई इस देरी से किसानों को खेती-किसानी के अन्य कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई किसानों ने अपनी आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेने की बात भी स्वीकारी। हालांकि, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने इस भुगतान को किसानों के आत्मसम्मान और श्रम का मूल्य बताते हुए इसे अपनी कोशिशों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन के सहयोग से यह राशि जारी की जा सकी।
हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि अब भी 19.19 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है, जिसके लिए किसान फिर से प्रतीक्षा में हैं। एमडी उत्तर कुमार कौशिक के अनुसार, पेराई सत्र 2024-25 के लिए कुल 47.31 करोड़ रुपये देय थे, जिसमें से अब तक 28.12 करोड़ का ही भुगतान हुआ है।
इस बीच, सवाल यह उठता है कि किसानों को उनका मेहनताना समय पर क्यों नहीं मिल पाया? क्या गन्ना भुगतान प्रणाली में कोई ढांचागत कमी है या सहकारी कारखाना प्रशासनिक अड़चनों से जूझ रहा है?
स्थानीय स्तर पर इसे लेकर किसानों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ ने विधायक भावना बोहरा के प्रयासों की सराहना की, वहीं कई किसान अभी भी संपूर्ण भुगतान को लेकर आशंकित हैं और शीघ्र भुगतान की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि यह भुगतान ऐसे समय पर आया है जब खरीफ सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं और किसानों को बीज, खाद व अन्य जरूरी निवेश के लिए पूंजी की सख्त जरूरत है।
अब देखना होगा कि शेष राशि का भुगतान वाकई ‘अतिशीघ्र’ होता है या किसान फिर से वादों और आश्वासनों के बीच झूलते रहेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गांव का युवक ही निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

चांदी की माला झपटमारी और सोने की पत्ती चोरी का आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Bhuvan Patel

गोद ग्रामों की सड़क बदहाल: सी.सी. रोड क्षतिग्रस्त, गुणवत्ता मानकों और निगरानी तंत्र की प्रभावशीलता पर उठे प्रश्न

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!