BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरबलौदा बाजारबेमेतरासमाचारसिटी न्यूज़

वन विभाग ने अवैध आरामिल को किया सील, बड़ी मात्रा में काष्ठ जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
वन विभाग ने सिमगा क्षेत्र में संचालित एक अवैध आरामिल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई डीएफओ कार्यालय के निर्देशन में तथा बलौदाबाजार वन परिक्षेत्र की टीम द्वारा की गई।

सिमगा स्थित गौतम ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा संचालित इस आरामिल में सर्च वारंट के तहत दबिश दी गई। जांच के दौरान भारी मात्रा में मिश्रित प्रजातियों के काष्ठ लट्ठे, चिरान और जलाऊ लकड़ी बरामद की गई, जिनकी जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है।
आरामिल संचालक राजीव ताम्रकार, निवासी ग्राम सिमगा, वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस कारण उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अवैध आरामिल को सील कर दिया गया।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि चिरान कार्य केवल वैध लाइसेंस और नियमों के तहत ही किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की अवैध लकड़ी कटाई, चिरान या परिवहन दंडनीय अपराध है।
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध काष्ठ परिवहन, शिकार या अतिक्रमण की सूचना तुरंत संबंधित वन विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी बसंत कुमार खाण्डेकर, उप वनक्षेत्रपाल आशुतोष सिंह ठाकुर, केशरीलाल जायसवाल, मोतीलाल ध्रुव सहित अन्य कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खुलेआम बिक रहा  नशे का सामान, पुलिस की छापेमारी में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित सामग्री जब्त

Bhuvan Patel

6.85 लाख की सीसी सड़क महीनों में ही दरकी, विकास दावों पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

छीतापार में 10 लाख की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन में भारी अनियमितता, न बोर्ड, न गुणवत्ता, न निगरानी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!