BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव शक्कर कारखाना से 10 लाख की चोरी का पर्दाफाश: सरकारी संपत्ति चुराकर कबाड़ियों को बेचा, दो गिरफ्तार, कबाड़ी आतंक का खुलासा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सरकारी संपत्ति को निशाना बनाकर कबाड़ियों को बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कबीरधाम पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। भोरमदेव शक्कर कारखाना से 10 लाख रुपये मूल्य के तीन महंगे पानी पंप चोरी कर बेच दिए गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मई की रात अज्ञात चोरों ने शक्कर कारखाने से दो हार्ड वाटर पंप (पीएसपी कंपनी) और एक मदर एंड प्लाट कंपनी का पानी पंप चोरी कर लिया था। अगले दिन दर्ज एफआईआर क्रमांक 85/2025 के तहत धारा 331(3), 305(क), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
जांच में संदेही अर्जुन राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कबूल किया कि उसने अजय टंडन (फरार) के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी के एक पंप को मुस्ताकुद्दीन खान उर्फ मन्ना कबाड़ी को मात्र 850 रुपये में बेच दिया गया था।
पुलिस ने अर्जुन राजपूत की निशानदेही पर दो महंगे पंप जब्त किए, साथ ही कबाड़ी मुस्ताकुद्दीन खान की दुकान पर छापा मारकर 1010 किलो अवैध लोहे का कबाड़ भी जब्त किया गया, जिसके कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अर्जुन राजपूत पिता कालू राजपूत, उम्र 29 वर्ष, निवासी राम्हेपुर कला
2. मुस्ताकुद्दीन खान उर्फ मन्ना कबाड़ी पिता अजबुद्दीन खान, निवासी पोंडी
फरार आरोपी अजय टंडन की तलाश में विशेष टीम बनाई गई है, जो लगातार दबिश दे रही है। इस पूरी कार्रवाई में पोंडी पुलिस व तकनीकी विश्लेषण टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी संपत्ति की चोरी और कबाड़ियों का अवैध कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चोरों और चोरी का माल खरीदने वालों—दोनों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के संगठित अपराधों पर लगातार सख्ती जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर विकास दम तोड़ रहा, मगरचबा की नाली ने खोली पंचायत व्यवस्था की पोल

Bhuvan Patel

भाभी से अवैध संबंध के चलते रास्ते से हटाने भाई की गला दबाकर किया हत्या।

Bhuvan Patel

पांडातराई नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से दावेदारों की फौज कांग्रेस से सिर्फ दो नाम ,  नामांकन आज से 6 दिन का मिलेगा समय

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!