BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

युवाओं की सहभागिता से गांवों में तालाबों का नवजीवन: उप मुख्यमंत्री ने कहा — जनसहभागिता ही बदलाव की कुंजी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को लेकर सकारात्मक पहल दिखाई दे रही है। कवर्धा विधानसभा के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तारो में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नीति आयोग की सहायता राशि से हो रहे तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया।
बोड़ला विकासखंड के 23 तालाबों का जीर्णोद्धार 3 लाख रुपए प्रति तालाब की लागत से किया जा रहा है। इन कार्यों में सबसे प्रेरणादायक भूमिका निभा रहे हैं गांव के युवा, जो स्वेच्छा से आगे आकर श्रमदान कर रहे हैं और जल संसाधनों के पुनर्जीवन में जुटे हैं।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों से तालाब की उपयोगिता, स्वच्छता और सामूहिक रखरखाव को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों ने एक और तालाब के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी रखा, जिस पर उन्होंने कहा कि “मोर गांव, मोर पानी” की भावना से हर गांव में जल संरक्षण की चेतना जागृत करना जरूरी है।
विजय शर्मा ने युवाओं की सक्रिय सहभागिता की विशेष सराहना करते हुए कहा,
“युवाओं का यह समर्पण केवल एक तालाब नहीं, बल्कि गांव के भविष्य को सहेजने की पहल है। जब युवा आगे आते हैं, तो परिवर्तन निश्चित होता है।”
गांव के युवाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव के परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण में आगे भी सहभागी बने रहेंगे।
यह पहल सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि सामूहिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर ग्राम विकास की दिशा में एक ठोस
पहल होगी ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गरीब परिवार का बेटा बना प्रेरणा: खम्हरिया के परसोत्तम निषाद छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक में चयनित, गांव के युवाओं ने दी जोरदार बधाई

Bhuvan Patel

पैरा जलाने पर लगेगी लगाम, गौवंश को मिलेगा चारा कबीरधाम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 02 स्क्वायर बेलर मशीनों का किया लोकार्पण

Bhuvan Patel

भलपहरी के ग्रामीणों को कब मिलेगा न्याय, अब आंदोलन की चेतावनी 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!