BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बेटियों के नाम पौधारोपण : कबीरधाम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा पर्यावरणीय संदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, कबीरधाम द्वारा एक अनूठी पहल की गई। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जिलेभर के आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विभागीय कार्यालय परिसर में बेटियों के सम्मान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से हुई, जहाँ किशोरी बालिकाओं ने फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर यह संदेश दिया कि बेटियां और पर्यावरण, दोनों के संरक्षण की जिम्मेदारी समाज की है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आनन्द तिवारी ने इस अभियान को भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित वातावरण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में पर्यावरण संरक्षण की कई प्रभावशाली गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में पौधरोपण के साथ-साथ उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी स्थानीय समुदाय को सौंपी गई है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह अभियान केवल एक दिन का उत्सव न बनकर, स्थायी बदलाव का माध्यम बने।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नक्सलियों और पुलिस के बीच फायरिंग, चिल्फी क्षेत्र का मामला

Bhuvan Patel

खेल, संस्कृति और जागरूकता के संग बालिकाओं का सशक्तिकरण: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कबीरधाम में खेल महोत्सव 2026”

Bhuvan Patel

कबीरधाम को दिलाई देशभर में पहचान, पर मेहनतकश ‘आवास मित्र’ अब भी इंतजार में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!