BP NEWS CG
Breaking Newsपंडरियामुंगेलीसिटी न्यूज़

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत वर्ष 2023 से लापता नाबालिग बालिका को हैदराबाद से दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंपा। इस मामले में आरोपी गुलाब काटले (24 वर्ष), निवासी नवापारा पंडरिया, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
प्रकरण की शुरुआत 20 दिसंबर 2023 को हुई, जब बालिका के पिता ने थाना फास्टरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी गुलाब काटले उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में अपराध क्रमांक 151/2023 धारा 363 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी और बालिका को हैदराबाद से बुलवाया गया। 4 जून 2025 को बालिका को दस्तयाब कर महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष कथन कराया गया, जिसमें उसने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके आधार पर धारा 366, 376(2)(n) भादंवि एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएँ जोड़ी गईं।
5 जून 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उप निरीक्षक विजय बंजारा, आरक्षक अजय रावत, महिला आरक्षक तारण मिरे और हरीश बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भुत-प्रेत संग हजारों कवर्धा वासी बने बाराती,महाशिवरात्रि पर निकली महाकाल की भव्य बारात

Bhuvan Patel

चिकित्सकीय चमत्कार : ट्रिपलेट समेत कुल 7 नवजातों को बचाया, सफल सर्जरी और देखरेख के बाद सुरक्षित डिस्चार्ज

Bhuvan Patel

जिला अस्पताल कबीरधाम में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना की मजबूत शुरुआत, विभागीय समन्वय से बढ़ी तैयारियां

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!