BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ग्राम पंचायत बोक्करखार के सचिव पर गंभीर आरोप, हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत बोक्करखार में पदस्थ सचिव गौकरन चंद्रवंशी के विरुद्ध ग्रामवासियों ने एकजुट होकर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। इस संबंध में सरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने संयुक्त रूप से जिलाधीश महोदय को एक लिखित आवेदन सौंपा है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सचिव गौकरन चंद्रवंशी नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिससे ग्रामीणों के जरूरी कार्य समय पर नहीं हो पाते। साथ ही, पंचायत के कार्यों को स्वयं ना कराकर ठेकेदारों को सौंप दिया जाता है, जो कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
सरपंच एवं अन्य ग्रामवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि सचिव सरपंच से कोरे चेकबुक में हस्ताक्षर करवाकर मनमाने ढंग से राशि निकालते हैं और उस राशि का उपयोग किस मद में किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं देते। इससे पंचायत के आर्थिक प्रबंधन में भारी अनियमितता की आशंका व्यक्त की गई है।
ग्रामवासियों का कहना है कि सचिव की कार्यशैली सरपंच की गरिमा को भी ठेस पहुँचाती है, और वह पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों को दबाव में रखने का प्रयास करता है। सचिव द्वारा सरपंच को कार्य संबंधी हस्ताक्षर हेतु बार-बार अपने निवास या बोड़ला बुलाना भी कार्यशैली में अनुशासनहीनता को दर्शाता है।
उक्त आवेदन पत्र में सरपंच, महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति, प्रेमसिंह नायक, घनश्याम नायक, फगनू, परस मरावी समेत अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। सभी ने मिलकर सचिव को हटाकर किसी जिम्मेदार और ईमानदार सचिव की नियुक्ति की मांग की है ताकि ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत बोक्करखार जिला कबीरधाम के अंतिम छोर पर स्थित है, जहाँ अधिकांश आबादी विशेष पिछड़ी जनजाति एवं आदिवासी समुदाय से संबंधित है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में विकास कार्यों की पारदर्शिता और जिम्मेदार प्रशासनिक व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की इस सामूहिक मांग पर क्या त्वरित निर्णय लेता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महतारी वंदन योजना : 2 लाख 55 हजार 341 महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को

Bhuvan Patel

तीन लाख का सुपारी लेकर हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार    गड़ा धन निकालने का झांसा देकर दिया था घटना को अंजाम 

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले में भ्रष्टाचारियो से वसूली के बजाए दिया जाता है संरक्षण 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!