BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में बछड़ा तस्करी का भंडाफोड़: छह आरोपी गिरफ्तार, क्रूरता की हदें पार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में पशु तस्करी और क्रूरता की एक और घटना सामने आई है। ग्राम सूखाताल निवासी 20 वर्षीय गोकुल वर्मा द्वारा दी गई सूचना के आधार पर भोरमदेव थाना क्षेत्र के राजानवागांव में छह युवकों को अमानवीय ढंग से चार बछड़ों को पीटते और भूखे-प्यासे हालत में भोरमदेव ले जाते हुए पकड़ा गया।
सूचना मिलते ही गौ-रक्षक दल के सदस्य हरीश पाली, पुष्कर शुक्ला, शिवा पाली और सूरज चंद्रवंशी ने मौके पर पहुंचकर देखा कि बछड़ों को जोड़ी में बांधकर निर्दयता से पीटा जा रहा था। मौके से छह आरोपियों को पकड़ा गया:
1. दिलीप धुर्वे (36 वर्ष), ग्राम छेरकीकछार
2. महेश मरकाम (26 वर्ष), ग्राम लोरी जामगांव
3. अनीराम धुर्वे (21 वर्ष), ग्राम छेरकीकछार
4. दिनेश मरकाम (21 वर्ष), ग्राम लोरी जामगांव
5. आशीष मरकाम (20 वर्ष), ग्राम लोरी जामगांव
6. राजकुमार धुर्वे (23 वर्ष), ग्राम लोरी जामगांव
इनमें से दिलीप धुर्वे और महेश मरकाम के कब्जे से चार बछड़े बरामद किए गए। पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि बछड़े भूखे-प्यासे और अत्यंत पीड़ित अवस्था में थे।
इस घटना के संबंध में भोरमदेव थाना में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपक शर्मा, एएसआई दिनेश झरिया और प्रधान आरक्षक खुमान सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
कब तक चलेगी पशु तस्करी की यह काली श्रृंखला
जिला कबीरधाम के तरेगांव, भोरमदेव, रेंगाखर और कुकदुर थाना क्षेत्र तस्करी के बड़े गढ़ बन चुके हैं। प्रशासनिक कार्रवाई अक्सर केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है। हर बार पकड़ के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है, जिससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं।
अब सवाल यह उठता है कि क्या कानून के डर के बिना पशुओं पर यह अत्याचार जारी रहेगा, या कबीरधाम प्रशासन अब वास्तविक सख्ती दिखाएगा ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से गन्ना किसानों के बकाया राशि का पूर्ण हुआ भुगतान

Bhuvan Patel

पंडरिया में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न, रक्तदान शिविर और भव्य वरघोड़ा बने आकर्षण का केंद्र

Bhuvan Patel

उतरा गोकुल साहु ने दी विजयादशमी, दशहरा, गांधी जयंती और संघ स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!