BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मेडिकल की होनहार छात्रा ने की आत्महत्या: मानसिक तनाव बना कारण, फांसी लगाकर दी जान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 रायपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा छाया गौतम ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मूलतः कोरबा के कला मंदिर क्षेत्र स्थित M-55 माइनस क्वार्टर में रहने वाली छाया ने शुक्रवार सुबह घर में अकेले होने पर फांसी लगाकर जान दे दी।
छात्रा हाल ही में रायपुर से कोरबा लौटी थी और पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में थी। पिता शशि भूषण गौतम, जो SECL में कार्यरत हैं, ने बताया कि छाया पढ़ाई में शुरू से ही होशियार थी और डॉक्टर बनने का सपना देखती थी। रायपुर से लौटने के बाद उसने पढ़ाई को लेकर कई समस्याएं साझा की थीं, जिनके लिए उसका इलाज कोरबा के निजी अस्पताल में चल रहा था।
घटना के वक्त छाया की मां भी घर पर नहीं थीं। कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और सहेलियों से पूछताछ की जाएगी, साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है।
छाया की असमय मौत से पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खाद्य एवं औषधि से संबंधित शिकायत के लिए विभागीय हेल्पलाईन नंबर जारी विभागीय हेल्पलाईन नंबर 9340597097 है

Bhuvan Patel

कवर्धा की सड़क बनी ‘टॉर्चर ट्रैक’! धूल, गिट्टी और अव्यवस्था से लोग बेहाल – ठेकेदार-विभाग की लापरवाही ने बनाया 4.20 किमी का ‘खतरा कॉरिडोर’

Bhuvan Patel

‘एक वृक्ष मां के नाम और चार वृक्ष बेटियों के नाम’’ विषय पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में फलदार पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!