BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मेडल जीतने वाले सूरज की गिरफ़्तारी से सनसनी: कबीरधाम पुलिस ने “जिम ट्रेनर” को शादी का झांसा देकर शोषण के आरोप में पकड़ा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
राष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में देश का नाम रोशन करने वाले सूरज ठाकुर को अब कबीरधाम पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 13 जून की रात 8:20 बजे कवर्धा से गिरफ़्तार किया।

28 वर्षीय सूरज ठाकुर निवासी ठाकुरपारा, कवर्धा न केवल राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है, बल्कि कवर्धा नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित एक जिम का ट्रेनर भी है। इसी जिम में व्यायाम के लिए आने वाली एक युवती ने सूरज पर शादी का भरोसा दिलाकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दूसरी लड़की से सगाई कर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है।

मामला महिला थाना कबीरधाम में दर्ज
महिला थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 33/2025 के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376(2)(एन), 313 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया और साक्ष्य एकत्र किए। जांच में आरोप पुष्ट होने पर सूरज को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड की मांग की गई है।

सम्मान से हथकड़ी तक का सफर
महज अप्रैल माह में ही सूरज ठाकुर को नेपाल में पदक जीतने पर पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया था। लेकिन आज वही हाथ जो कभी मेडल के लिए उठे थे, अब हथकड़ी में जकड़ दिए गए हैं। इस प्रकरण ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है।

 

कई और शिकारों की आशंका
यह भी संदेह जताया जा रहा है कि सूरज द्वारा कई अन्य महिलाओं व युवतियों का भी लोकलाज के कारण शोषण किया गया होगा, जिन्होंने अब तक सामने आने की हिम्मत नहीं की। जिम में उसकी पहुँच और प्रभाव को देखते हुए यह एक गंभीर सामाजिक चिंता का विषय बन गया है।
कबीरधाम पुलिस की सख्ती
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सूदखोरी का शिकंजा: 4 लाख का कर्ज बना 40 लाख का बोझ, शिक्षक को ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल

Bhuvan Patel

वनांचल में विकास का मॉडल: आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बिरकोना–कमराखोल में पीएम आवास, मनरेगा और आजीविका योजनाओं की जमीनी समीक्षा की

Bhuvan Patel

शराब, गाली और हत्या: चौकीदार की जान लेने वाले चारों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!