BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रानीदहरा वॉटरफॉल बना हादसों का गवाह: बाढ़ में बहा युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रानीदहरा जलप्रपात में रविवार दोपहर अचानक आई तेज बारिश ने बड़ा हादसा कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद जलप्रपात के आसपास तेज बारिश के चलते पानी का बहाव अचानक तेज हो गया, जिसमें दो लोग बाइक सहित बह गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य को ग्रामीणों ने बचा लिया।
हादसे में मृतक की पहचान मुंगेली निवासी नरेंद्र पाल पिता औतार सिंह, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। उनका शव झरने से करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। वहीं, दूसरे व्यक्ति को समय रहते ग्रामीणों ने बचा लिया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
इसके अलावा एक अन्य घटना में मुंगेली से घूमने आई 30 लोगों की टीम के एक युवक के लापता होने की भी सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह युवक ऊपर झरने की ओर गया था और उसके बाद से दिखाई नहीं दिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही बोड़ला थाना प्रभारी राजेश चांड पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं और एनडीआरएफ की टीम भी सर्च ऑपरेशन में जुटी है। हालांकि शाम ढलने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार सुबह फिर शुरू करेगी।
प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि मानसून के दौरान जलप्रपात और नालों के पास जाने से बचें।
 सरदार का शव बरामद 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शादी के लिए ज़बरदस्ती, फिर घर में घुसकर हंगामा – युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

नागाडबरा हादसा : विधायक भावना बोहरा ने की परिवारजनों से मुलाकात, आर्थिक सहयता देने की भी घोषणा की

Bhuvan Patel

“पोलमी चेक पोस्ट बना वसूली का अड्डा! सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रक ड्राइवर से खुलेआम ली रिश्वत, आबकारी बैरियर से दूसरे राज्यों की शराब की तस्करी को मिल रहा बढ़ावा”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!