BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गधाभाठा अब बना सोनपुर – कैबिनेट में प्रस्ताव पास, ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री का किया आभार प्रदर्शन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत सिंघनपुरी के आश्रित ग्राम गधाभाठा का नाम अब सोनपुर हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पास हो गया है। इस फैसले से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
इस खुशी के मौके पर ग्रामवासियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से कवर्धा विश्राम गृह में मुलाकात की और उनका आभार जताया।
 ग्रामीणों ने जताया आभार
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि “गधाभाठा नाम के कारण हमें कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। अब ‘सोनपुर’ नाम से गांव की पहचान बदलेगी और सम्मान बढ़ेगा।”
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर पुरुषोत्तम साहू, रामचंद्र (जनपद सदस्य), खेलन साहू (पंच), हुलास राम, हीराराम, कृपा राम साहू, सरपंच भरत लाल वंशे और कई ग्रामीण मौजूद थे।
 उप मुख्यमंत्री का बयान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा – “गांव का नाम उसकी पहचान होता है। ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने यह फैसला लिया है। सरकार हमेशा जनता के साथ है।”
अब गधाभाठा को ‘सोनपुर’ के नाम से जाना जाएगा। यह फैसला ग्रामीणों के आत्मसम्मान और सामाजिक पहचान को मजबूत करेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

33 करोड़ की धोखाधड़ी से प्रेरित कोयला व्यापारी की आत्महत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

“केसला गांव 24 घंटे के लिए सील! तंत्र-मंत्र के नाम पर बंद हुआ पूरा गांव — स्कूल-आंगनवाड़ी तक ठप”

Bhuvan Patel

संरक्षण : पंडरिया क्षेत्र में बेखौफ चल रहा हैं जुआ का कारोबार कार्यवाही का आभाव 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!