BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में ‘मोर गांव-मोर पानी’ बना जनआंदोलन, कलेक्टर ने खुद उठाया फावड़ा – जल संरक्षण को मिली नई गति!

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले में जल संरक्षण को लेकर चल रहे “मोर गांव – मोर पानी” महाअभियान ने व्यापक जनसहभागिता के साथ नया मुकाम हासिल किया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम लालपुर में पहुंचकर स्वयं सोखता गड्ढा खोदकर न सिर्फ प्रेरणा दी, बल्कि यह संदेश भी दिया कि जल संरक्षण हर नागरिक का उत्तरदायित्व है।

जिले के चारों जनपदों – कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला और सहसपुर लोहारा सहित नगरीय क्षेत्रों में भी अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। कलेक्टर ने घर-घर पहुंचकर सोखता गड्ढों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को भूजल स्तर बढ़ाने के वैज्ञानिक लाभ समझाए। गांव में महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी इस मुहिम में पूरे जोश के साथ जुटे नजर आए।

इस मौके पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष बिश्नोई की उपस्थिति ने आयोजन को राष्ट्रीय पहचान दी। उन्होंने इस अभियान को देशभर के लिए प्रेरणास्रोत करार दिया।

“मोर गांव – मोर पानी” अब एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनमानस का साझा संकल्प बन चुका है — जल है तो कल है!

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में ‘विबी-जी-राम-जी’ पर वार्तालाप: ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

Bhuvan Patel

वीरेन्द्र जांगड़े जिला युकां उपाध्यक्ष पद पर बहाल  सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर किया गया था निलंबित प्रदेश संगठन ने जांच में पाया कि वे झूमाझटकी की घटना में नहीं थे शामिल

Bhuvan Patel

खड़ग राज सहित कवर्धा और पंडरिया के लिए 19 अक्टूबर को 22 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रस्तुत किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!