BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में ‘मोर गांव-मोर पानी’ बना जनआंदोलन, कलेक्टर ने खुद उठाया फावड़ा – जल संरक्षण को मिली नई गति!

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले में जल संरक्षण को लेकर चल रहे “मोर गांव – मोर पानी” महाअभियान ने व्यापक जनसहभागिता के साथ नया मुकाम हासिल किया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम लालपुर में पहुंचकर स्वयं सोखता गड्ढा खोदकर न सिर्फ प्रेरणा दी, बल्कि यह संदेश भी दिया कि जल संरक्षण हर नागरिक का उत्तरदायित्व है।

जिले के चारों जनपदों – कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला और सहसपुर लोहारा सहित नगरीय क्षेत्रों में भी अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। कलेक्टर ने घर-घर पहुंचकर सोखता गड्ढों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को भूजल स्तर बढ़ाने के वैज्ञानिक लाभ समझाए। गांव में महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी इस मुहिम में पूरे जोश के साथ जुटे नजर आए।

इस मौके पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष बिश्नोई की उपस्थिति ने आयोजन को राष्ट्रीय पहचान दी। उन्होंने इस अभियान को देशभर के लिए प्रेरणास्रोत करार दिया।

“मोर गांव – मोर पानी” अब एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनमानस का साझा संकल्प बन चुका है — जल है तो कल है!

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

Bhuvan Patel

हाथी के हमले में बुजुर्ग ग्रामीण की मौत — चेतावनी के बावजूद बढ़ा कदम, बन गया ‘जंगल का शिकार’!

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से गन्ना किसानों के बकाया राशि का पूर्ण हुआ भुगतान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!