BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जनपद सहसपुर लोहारा में विकास कार्यों को मिलेगी गति — उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने परदेशी पटेल को नियुक्त किया विधायक प्रतिनिधि

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा अंतर्गत जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में विकास कार्यों की निगरानी व समन्वय हेतु एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है।

उप मुख्यमंत्री ने आदेश क्रमांक 634/उमुम./2025 दिनांक 19 जून 2025 को जारी करते हुए श्री परदेशी पटेल, पिता श्री अमृत लाल पटेल, निवासी ग्राम बिरोड़ा, पोस्ट सिल्हाटी, विकासखंड कवर्धा, जिला कबीरधाम (मो.नं. 7771887878) को जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा हेतु अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करने का निर्देश कलेक्टर कबीरधाम को दिया है।
इस नियुक्ति से संबंधित कार्यों और जनपद स्तरीय बैठकों में श्री पटेल अब विधिक रूप से प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे स्थानीय विकास कार्यों की रफ्तार और प्रभावशीलता में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
उप मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा और स्वयं श्री परदेशी पटेल को भेजी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
यह निर्णय क्षेत्रीय जनहित, विकास योजनाओं के तीव्र क्रियान्वयन और विधायक कार्यालय से जमीनी जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पांडातराई में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से संपन्न, आचार्य जलेश्वर महाराज के सान्निध्य में निकली कलश यात्रा

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के विकास के लिए 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Bhuvan Patel

कबीरधाम: अविवाहित बालिका ने जन्म दिया नवजात शिशु, शिशु की हालत नाजुक — प्रशासन को अब तक जानकारी नहीं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!