BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भावना बोहरा ने भगतपुर-निंगापुर में 34 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने आज ग्राम भगतपुर एवं निंगापुर में 34 लाख रुपये से अधिक लागत के अधोसंरचना एवं जनसुविधा विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

ग्राम भगतपुर में आंगनबाड़ी भवन एवं सार्वजनिक शौचालय तथा ग्राम निंगापुर में नवीन ग्राम पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की सुलभता बढ़ेगी और नागरिकों का जीवन स्तर सुधरेगा।
विधायक बोहरा ने इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामों के सतत विकास, पारदर्शिता से कार्यों के निष्पादन और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि गांव देश की आत्मा हैं और ग्रामीण अधोसंरचना सुदृढ़ करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, वे न केवल सुविधाएं प्रदान करेंगे बल्कि ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी लाएंगे।
भावना बोहरा ने यह भी कहा कि पंडरिया विधानसभा में महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के सम्मान, युवाओं के लिए रोजगार तथा वृद्धों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा जैसे सभी मोर्चों पर योजनाएं कारगर ढंग से कार्यरत हैं।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और विधायक द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धान घोटालों की श्रृंखला जारी : पंडरिया के पेंड्रीकला खरीदी केंद्र से 73 लाख का धान गायब, खरीद प्रभारी फरार, FIR दर्ज

Bhuvan Patel

सड़क पर पड़ी मिली तेंदुआ की लाश घटना है कि दुर्घटना

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने परकुलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) और जिला प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!