BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कोसमंदा में बंदरों की हत्या का आरोपी चिह्नित, एयरगन बरामद – वन विभाग की सतर्कता से खुला मामला

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
ग्राम कोसमंदा में बीते 13 मई को हुई बंदरों की हत्या के मामले में वन विभाग की सक्रियता से बड़ा खुलासा हुआ है। इस अमानवीय कृत्य में शामिल अज्ञात आरोपी की पहचान हो चुकी है। मामले में रवि पारधी (36 वर्ष), निवासी बहेरा जिला बेमेतरा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी रवि पारधी को ग्राम कोसमंदा के कुछ ग्रामीणों द्वारा खेतों की रखवाली के लिए नियुक्त किया गया था। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया कि उसने बंदरों को मारने के लिए एयरगन का उपयोग किया, जिसे बाद में उसने अपने मामा राजू पारधी के घर, ग्राम चीजगांव (जिला बेमेतरा) में छुपा दिया था।
वन विभाग की टीम ने दिनांक 19 जून को आरोपी के निशानदेही पर उक्त एयरगन को बरामद कर जब्त कर लिया है। इस मामले में इस्तेमाल की गई एयरगन और उससे संबंधित छर्रों को फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20792/09 के अंतर्गत यह मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल, इस मामले में आगे की विस्तृत विवेचना जारी है।
मुख्य बिंदु 
घटना 13 मई 2025 को ग्राम कोसमंदा में घटी थी।
वन विभाग ने तत्परता से कार्रवाई कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
आरोपी रवि पारधी ने एयरगन से बंदरों को मारने की बात स्वीकार की।
एयरगन बेमेतरा के ग्राम चीजगांव से जब्त।
सबूतों की जांच हेतु फोरेंसिक लैब भेजा गया।
वन विभाग की टीम ने अनुकरणीय कार्य किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक आदर्श ग्राम कुई में। नरवा के ऊपर बनाय बाउंड्री वॉल भरभरा के गिरा स्थल चयन में गड़बड़ी कर बनाया स्टीमेट

Bhuvan Patel

वन विभाग की कार्यवाही, बंदर को बंदूक से मारने वाला हुआ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

कवर्धा कलेक्टर ऑफिस को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप — पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अफरातफरी, धमकी निकली झूठी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!