BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने धोए पैर, पहनाई चरण पादुका

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू हुई चरण पादुका योजना, 12.40 लाख हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
पंडरिया
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुक्रवार को जशपुर जिले के तपकरा से प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने ग्राम पोलमी में तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राही महिलाओं के पैर पखारकर उन्हें अपने हाथों से चरण पादुका पहनाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

भावना बोहरा ने कहा कि “मुख्यमंत्री जी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को निभाते हुए वनों में काम करने वाली बहनों के लिए चरण पादुका योजना को पुनः प्रारंभ कर उन्हें उनका अधिकार लौटाया है।” उन्होंने यह भी बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस योजना को बंद कर तेंदूपत्ता संग्राहकों को वंचित किया था, जिसे भाजपा सरकार ने पुनर्जीवित कर 40 करोड़ की सौगात दी है, जिससे 12 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।
विधायक बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2018 में बीजापुर में चरण पादुका पहनाकर तेंदूपत्ता संग्राहक महिला का सम्मान करने की घटना को याद करते हुए कहा, “आज डबल इंजन सरकार की नीतियों से गांव-गांव में विकास, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी सशक्तिकरण का सपना साकार हो रहा है।”
उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं जैसे किसानों के बोनस भुगतान, 3100 रुपए प्रति एकड़ धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, बिजली, सड़क और आवास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि “मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन” ने छत्तीसगढ़ में भरोसे का नया युग शुरू किया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

निर्मल आंगनवाड़ी अभियान रश्मी सूर्यवंशी बनी चैम्पियन ऑफ चेंन्ज निर्मल आंगनवाड़ी अभियान 

Bhuvan Patel

पोलमी चेकपोस्ट के सामने भीषण हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

जिला पंचायत सीईओ के पत्र को तब्ज्जो नही दे रहा है बोड़ला जनपद सीईओ फर्जी हाजरी भरने वाले को दिया जा रहा है संरक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!