BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा कलेक्टर ऑफिस को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप — पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अफरातफरी, धमकी निकली झूठी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कबीरधाम जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कवर्धा कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया कि कार्यालय को RDX विस्फोटक से दोपहर 2:30 बजे तक उड़ाया जाएगा।
जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड में आ गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में बम डिस्पोजल स्क्वॉड, स्नीफर डॉग्स, QRT टीम, थाना कवर्धा बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम:
जैसे ही सूचना मिली, एहतियातन कलेक्टर कार्यालय को तत्काल खाली कराया गया और परिसर को आम नागरिकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए परिसर की पूर्ण घेराबंदी की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल ने स्वयं मौके पर रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा हर कमरे, फाइल सेक्शन और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई।
नहीं मिला कोई विस्फोटक, मेल निकला फर्जी:
करीब दो घंटे की सघन तलाशी के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में यह मेल पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक पाया गया।
फर्जी मेल भेजने वाला जल्द होगा गिरफ्त में:
पुलिस ने तत्काल साइबर सेल को जांच में लगाया है। मेल भेजने वाले की पहचान के लिए IP एड्रेस ट्रेस किया जा रहा है और तकनीकी जांच तेजी से चल रही है।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि इस तरह की झूठी धमकियाँ देकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनता से पुलिस की अपील:
कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
प्रशासन की तत्परता ने बचाई बड़ी घटना:
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस और प्रशासन की तेजी, समन्वय और सजगता ने एक संभावित गंभीर संकट को टाल दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियाँ अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

श्री रूद्र महायज्ञ, श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह, श्री रामकथा व स्वामी रामदेव योग शिविर 7 से शंकराचार्य, रामदेव बाबा सहित पांच प्रख्यात होंगे शामिल

Bhuvan Patel

प्रधानमंत्री की दिवंगत मां पर टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश

Bhuvan Patel

भोरमदेव कॉरिडोर पर सख्ती: 1 साल में काम पूरा करने अल्टीमेटम, हर सोमवार होगी निगरानी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!