BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बड़ी कामयाबी — फर्जी दस्तावेज़ बनाकर नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के फरार आरोपी फैजान खां को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया।
फैजान खां उत्तरप्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और वह ग्राम चमई फरीदाबाद में जन सेवा केंद्र और साइबर कैफे संचालित करता था। पूछताछ में उसने अपने साथियों योगेन्द्र कुमार और प्रशांत राजपूत के साथ मिलकर पैसे लेकर फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र आदि तैयार करने की बात कबूली।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से फर्जी स्टाम्प पेपर, रबर एवं लकड़ी की सील, पेन ड्राइव, एक लैपटॉप और एक मोबाइल जब्त किए गए हैं। इसके पहले आरोपी योगेन्द्र कुमार और प्रशांत राजपूत को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने विशाल नामक व्यक्ति के नाम पर ग्राम कंतेली (मुंगेली) का फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर केंद्रीय बल में नियुक्ति दिलाने की कोशिश की थी।
थाना लालपुर में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, जिसके तहत मुंगेली ,थाना लालपुर पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
फैजान खां को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयास से पंचायत कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात

Bhuvan Patel

“विजया दशमी और गांधी जयंती पर प्रदीप गोस्वामी ने दी शुभकामनाएँ – शांति, एकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश”

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पंजीयन जारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!