BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तालाब के पार पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता, कलेक्टर आदेश की उड़ रही धज्जियां

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सहसपुर लोहारा ब्लॉक के आमगांव में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 10 लाख की लागत से बन रही पुलिया पर उठे सवाल | न नदी, न नाला — फिर भी तालाब पार में किया जा रहा निर्माण
कवर्धा
मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम आमगांव में बनाई जा रही एक पुलिया निर्माण में भारी गड़बड़ियों का मामला उजागर हुआ है। लगभग 10 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही यह पुलिया उस स्थल पर बनाई जा रही है, जहां न तो कोई नदी है, न नाला — केवल एक तालाब के पार की ज़मीन है।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्य स्थल से नागरिक सूचना पटल तक गायब है, जो कलेक्टर के आदेशों की खुली अवहेलना है। कार्यादेश की शर्तों में पारदर्शिता की बात स्पष्ट रूप से कही गई है, लेकिन यहां न तो प्रकालन के अनुसार गड्ढा किया गया और न ही निर्माण सामग्री का अनुपात नियमानुसार है।
निर्माण कार्य न केवल तकनीकी मानकों की अनदेखी कर रहा है बल्कि इससे सरकारी धन का अपव्यय भी हो रहा है। स्थल चयन में भी गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं, जिससे साफ है कि प्रारंभिक सर्वेक्षण या तो किया ही नहीं गया या जानबूझकर नज़रअंदाज़ किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि  है  संबंधित अधिकारियों की शह पर यह कार्य करवाया जा रहा है। “धन्य हैं कबीरधाम के अधिकारी, जिनके मार्गदर्शन में  पुलिया तालाब पार बनाई जा रही है,” ऐसा कहना है एक ग्रामीण का।
उक्त निर्माण कार्य एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि विकास योजनाओं के नाम पर आखिर किसका विकास हो रहा है — जनता का या अधिकारियों व ठेकेदारों का ।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले पर क्या संज्ञान लेता है, और क्या कोई तकनीकी या प्रशासनिक जांच इस गड़बड़ी को उजागर करने आगे आती है या नहीं।
वहीं निर्माण कार्य को पूर्ण कराने में लगे इंजीनियर का कहना है कि ग्रामीणों के मांग पर उक्त स्थल पर पुलिया निर्माण किया जा रहा है। जबकि  तालाब के पार में रिटर्निगवाला या चेक डेम बनाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।जो समझ से परे है ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मनरेगा में भ्रष्टाचार की परतें: ‘शीश महल’ बनाने वाले सचिव दुर्योधन यादव पर घोटाले के गंभीर आरोप”

Bhuvan Patel

तिरंगा हमारा गर्व,गौरव और अभिमान है! हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

जनमन योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन पक्की सड़क में गुणवत्ता दरकिनार, जंगली सामग्री का उपयोग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!