BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

रबेली के पास नेवारिगुड़ा में करंट से 15 बंदरों की मौत, गांव में शोक और आक्रोश का माहौल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। जिले के रबेली के पास स्थित नेवारिगुड़ा गांव  में  एक दर्दनाक घटना में लगभग 15 बंदरों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव के ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत के पास करंट बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आकर बंदरों की जान चली गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, बंदर स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़े माने जाते हैं और इन्हें हनुमान जी का रूप मानकर पूजा जाता है। ऐसे में घटना से पूरे गांव में शोक और नाराज़गी का माहौल है।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद तत्काल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। 
ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना न केवल वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भी है। वे आरोपित की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में विकास कार्यों की समीक्षा की

Bhuvan Patel

ग्राम पंचायत बोक्करखार के सचिव पर गंभीर आरोप, हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन

Bhuvan Patel

चीतल शिकार प्रकरण में बड़ी सफलता: दो फरार शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की सतत कार्रवाई रंग लाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!