BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वेटलैण्ड संरक्षण की नई पहल – ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनने के लिए आमंत्रण, 28 जुलाई अंतिम तिथि

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की परिकल्पना को मूर्त रूप देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण ने प्रदेश में वेटलैण्ड्स (आर्द्रभूमियों) के संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘वेटलैण्ड मित्र’ नागरिक नेटवर्क गठित करने की घोषणा की है। इस अभियान में भागीदारी के लिए राज्य भर के इच्छुक नागरिकों और संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस पहल का उद्देश्य वेटलैण्ड्स के संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि स्थानीय समुदायों की सक्रिय भूमिका के माध्यम से जल-संसाधनों, जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन को मजबूती दी जा सके।
योजना की विशेषताएँ व उपयोगिता:
यह कार्यक्रम वेटलैण्ड्स के प्रति जनजागरूकता, निगरानी, संरक्षण और स्वेच्छिक भागीदारी को बढ़ावा देगा।
वेटलैण्ड मित्र, अपने क्षेत्र के वेटलैण्ड्स की निगरानी, स्वच्छता, जैव विविधता संरक्षण, एवं जागरूकता गतिविधियों में सहयोग करेंगे।
यह कार्य पूर्णतः निःशुल्क और सेवा भावना के साथ किया जाएगा।
कैसे बनें वेटलैण्ड मित्र:
इच्छुक व्यक्ति या संस्था आवेदन-पत्र एवं शर्तें विभागीय वेबसाइट www.cgforest.com व www.cgsbb.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
भरे हुए आवेदन 28 जुलाई 2025 शाम 4:00 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा करने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी श्री समीर जोनाथन, सहायक वन संरक्षक (मो. 99770-82820) से संपर्क किया जा सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सोने की चेन चोरी मामले में वन विभाग सख्त, कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की पहल

Bhuvan Patel

कवर्धा में दो पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल — कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Bhuvan Patel

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वाजारोहरण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!