BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा खतरा, कोविड जैसी सावधानियां जरूरी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , चीन में फैले ह्यूमन मेटान्यूमोवा वयरस (एचएमपीवी) के भारत में 8 मामलों की पुष्टि के बाद जिला अस्पताल कबीरधाम सतर्क हो गया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले में मौसमी बीमारियों के प्रभावी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अमले को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। जिला चिकित्सा अधिकारियों ने लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं बताते हुए कोविड के दौरान अपनाई गई सावधानियों का पालन करने का आग्रह किया है। मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोना आवश्यक बताया गया है।
सीएमएचओ डॉ. बी.एल. राज ने बताया कि एचएमपीवी बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर डालता है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों, 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, कमजोर इम्यूनिटी वाले और अस्थमा जैसी बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है।
डॉ. राज ने बताया कि वायरस मुख्य रूप से खांसने, छींकने से निकलने वाले ड्रॉपलेट्स या संक्रमित सतहों को छूने के बाद नाक, मुंह या आंखों को छूने से फैलता है। इसके लक्षण कोरोना वायरस जैसे हैं, जिसमें सांस लेने में कठिनाई, बुखार और खांसी शामिल हैं। संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार कराने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश 
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने और पैरासीटामॉल व एंटीबायोटिक जैसी आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई

Bhuvan Patel

36 किमी की रोमांचक जंगल सफारी के लिए तैयार भोरमदेव वन्य जीव अभयारण्य, प्रकृति प्रेमियों को मिलेगा अनूठा अनुभव

Bhuvan Patel

ग्रामीणों को मिला सेहत का संबल: खपरी में आयोजित निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में 138 मरीजों का उपचार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!