BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की कवायद तेज — विधायक भावना बोहरा ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य और निर्धारित समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जनपद पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में विधायक बोहरा ने विभिन्न विभागीय योजनाओं, निर्माण कार्यों और जनहित के मुद्दों पर गहन समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने कृषि, शिक्षा, स्वच्छता, अधोसंरचना निर्माण, पेयजल, राशन वितरण, नालों की सफाई, कीटनाशक की उपलब्धता, अतिक्रमण हटाने तथा योजनाओं के लाभ समय पर जनता को दिलाने के लिए अफसरों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। शासकीय स्कूलों व जमीनों से अतिक्रमण हटाने, सभी सोसायटी में खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने और धान खरीदी केंद्रों में सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की गई।
जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास जरूरी — विधायक बोहरा
विधायक बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है और पंडरिया विधानसभा को समृद्ध और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल की तुलना में अब रुके हुए कार्यों को गति मिल रही है। ट्रिपल इंजन सरकार के तहत सड़क, पेयजल, प्रकाश, सौंदर्यीकरण और स्वच्छता से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।
बैठक में महिला चौपाटी निर्माण, बकेला-चतरी जलाशय, नए बोर खनन, नालियों की सफाई, पीएम जनमन योजना के तहत आवास, तथा अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने जैसी प्राथमिकताओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि समय-समय पर कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण से न केवल जवाबदेही तय होती है, बल्कि योजनाओं का लाभ भी सीधा जनता तक पहुँचता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा छत्तीसगढ़ बजट-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

Bhuvan Patel

“राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा युवक की संदिग्ध मौत! चार दिन बाद ससुराल में फांसी पर लटका मिला शव, प्रशासनिक लापरवाही पर फूटा जनआक्रोश”

Bhuvan Patel

नगर पालिका कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!