BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जिले में स्वतंत्रता दिवस से लेकर गुरू घासीदास जयंती तक आठ पर्वों पर पशुवध व मांस बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  ने कबीरधाम जिले में पवित्र पर्वों और राष्ट्रीय महत्त्व के दिनों के मद्देनज़र पशुवध गृहों एवं मांस बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत जारी किया गया है, जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार, आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 16 अगस्त (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी), 27 अगस्त (गणेश चतुर्थी), 3 सितंबर (ढोल ग्यारस), 6 सितंबर (अनंत चतुर्दशी), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 21 अक्टूबर (भगवान महावीर निर्वाण दिवस) तथा 18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती) को जिले के समस्त पशुवध गृह एवं मांस बिक्री केंद्र पूर्णतः बंद रहेंगे।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने और उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय जिले की शांति, सामाजिक सौहार्द और परंपरागत मान्यताओं को बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शासन द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा, नए स्कूलों की स्वीकृति एवं मछली पालन हेतु अनुदान के संबंध में विधानसभा में उठाया प्रश्न

Bhuvan Patel

ड्रोन से AI तक, गांव के बच्चों ने पकड़ी तकनीक की उड़ान भावना दीदी की साइंस पाठशाला में 200 विद्यार्थियों ने सीखे आधुनिक तकनीक के गुर

Bhuvan Patel

अभियान ’’प्रयास’’ के तहत भेजा गया सुधार गृह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!