BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री दौरे के फॉलोअप में दलदली में कल विशेष शिविर, कलेक्टर लेंगे समय-सीमा बैठक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दलदली प्रवास के दौरान प्राप्त जनसमस्याओं के निराकरण की प्रगति जांचने 8 जुलाई को ग्राम पंचायत दलदली में विशेष फॉलो-अप शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस शिविर में सभी विभागीय अधिकारी भाग लेंगे और मुख्यमंत्री के आश्वासनों एवं घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में शिविर स्थल पर ही समय-सीमा बैठक भी आयोजित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे विभागीय आवेदनों की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। मौके पर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण व मूल्यांकन कर शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
यह शिविर शासन की जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

2 लाख 65 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को  मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

पत्नी की चरित्र शंका पर बैगा पति ने कुलहरी से किया प्रहार भाभी देवर की मौत

Bhuvan Patel

सवाल: बालकों की सुरक्षा कब होगी सुनिश्चित? यौन उत्पीड़न से तंग नाबालिग ने ली संगीत शिक्षक की जान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!