BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

आजादी के 77 साल बाद भी सड़क से वंचित जैताटोला, बरसात में कीचड़ और कटाव से ग्रामीण बेहाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
आजादी के 77 वर्ष बाद भी छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले का एक गांव ऐसा है, जहाँ अब तक पक्की सड़क नहीं पहुँच सकी है। बोडला विकासखंड मुख्यालय से महज 10- 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत घोंघा के आश्रित गांव जैताटोला के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
गांव में न तो पक्की सड़क है और न ही किसी जनप्रतिनिधि या प्रशासन की गंभीरता नजर आती है। बारिश के दिनों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि कीचड़, जलभराव और रास्ता कटने की वजह से ग्रामीणों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय ग्रामीण निर्मल दास मानिकपुरी बताते हैं,
“हमर गांव ल घोंघा पंचायत संग जुड़ाय 25 बरस हो गे, फेर आज तक रोड नइ बने सकिस। हर चुनाव में नेता मन वादा करथें फेर चुनाव के बाद पलट जात हैं।”
जैताटोला गांव में सड़क की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि इतनी निकटता में होने के बावजूद शासन-प्रशासन की नजर अब तक इस बुनियादी जरूरत पर नहीं पड़ी है।
बरसात के दिनों में स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अस्पताल तक ले जाना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार आवेदन और ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों की मांग है कि जैताटोला को जल्द से जल्द पक्की सड़क से जोड़ा जाए ताकि गांव विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सके।
सरकारें बदलीं, नेता बदले लेकिन जैताटोला का नसीब नहीं बदला। आज भी गांव में सड़क का इंतजार वैसा ही है जैसा दशकों पहले था।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नगर पंचायत इंदौरी व पांडातराई एवं नगर पालिका पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने किये 2 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Bhuvan Patel

वनभूमि पर चर्च निर्माण विवाद— डीएफओ का खंडन अधूरा, वन विभाग और वन विकास निगम की दोहरी व्यवस्था से जवाबदेही पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

जिला चिकित्सालय कबिरधाम में सर्पदंश मरीजों का हो रहा बेहतर इलाज , चलाया जा रहा जागरुकता अभियान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!