BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: जल्द बढ़ेगी 4 गुना सैलरी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिससे देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिल सकती है। इस आयोग के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और इसके वित्तीय वर्ष 2026 से लागू होने की संभावना है।
वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी
वेतन में 30% से लेकर 54% तक की बढ़ोतरी संभव, पेंशन में 30 से 34% तक इजाफा हो सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी लगभग 4 गुना तक बढ़ने की संभावना है।
महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते
महंगाई भत्ता (DA) पहले ही 50% के पार पहुंच चुका है, जिसे अब मूल वेतन में जोड़े जाने की तैयारी है। एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य भत्तों में भी संशोधन की संभावना है।
सरकार पर अतिरिक्त भार
वेतन वृद्धि से सरकार पर ₹1.3 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। इससे बाजार में खपत बढ़ने और अर्थव्यवस्था को गति मिलने की संभावना है।
कर्मचारियों के लिए राहत
वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी से कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार होगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे अपने भविष्य के लिए बेहतर योजना बना सकेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का कबीरधाम जिला संयोजक बनीं सुषमा गणपत बघेल

Bhuvan Patel

किसानों के फसलों का समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दे केंद्र सरकार – किसान मोर्चा                                                     

Bhuvan Patel

एक और गिरोह का फर्दाफाश , धमकाकर 60 लाख वसूल करने एवं धोखे से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!