BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

जिला मिशन प्रबंधक पर महिलाओं को मानसिक उत्पीड़न और नौकरी से निकालने की धमकी का आरोप, जांच के आदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , 
कबीरधाम जिले में जिला मिशन प्रबंधक दिनेश शिवहरे पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने असंसदीय, गंदी एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर महिला कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और नौकरी से निकालने की धमकी दी। इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर जिला पंचायत अंतर्गत समाज कल्याण एवं आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष अभिलाषा पांडा द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
सम्बंधित दस्तावेजों एवं महिला कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर यह मामला गंभीरता से लिया गया है। समिति ने शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष में जांच हेतु सभी पक्षों को दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
यह निर्णय महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर गरिमामय वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी 2 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

Bhuvan Patel

प्रेम विवाह के दस साल बाद अंत हुआ त्रासदी में: चरित्र शंका में महिला नगर सैनिक की हत्या, आरोपी पति ने किया आत्मसमर्पण

Bhuvan Patel

दीपावली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 214 जुआड़ी गिरफ्तार, ₹1.34 लाख नकद बरामद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!