BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

देह व्यापार का जाल : कबीरधाम की छवि पर लग रहा दाग, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र में ग्राम भिभौरी की दो महिलाओं के विरुद्ध देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
अनिता पाटले (21 वर्ष) और अंजु सतनामी (31 वर्ष) के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126, 135(3) के तहत इस्तगाशा क्रमांक 35/96/2025 तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। एसडीएम न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद दोनों को केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज विरोधी एवं अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कठोर अभियान लगातार जारी रहेगा ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शासकीय संपत्ति की बंदरबांट का आरोप: भवन तोड़े, सामान बेचा, जांच की मांग तेज

Bhuvan Patel

कार्रवाई – सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर गिरी गाज

Bhuvan Patel

नाबालिगों के विरुद्ध अपराध पर जीरो टॉलरेंस: कबीरधाम पुलिस की त्वरित न्याय मिसाल, 5 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी को 20 साल का सश्रम कारावास”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!