BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबररायपुरसिटी न्यूज़

“उत्कृष्ट विधायक” सम्मान से सम्मानित हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, राज्यपाल Ramen Deka ने किया अलंकरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” में छत्तीसगढ़ की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा को “उत्कृष्ट विधायक” सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्यपाल श्री Ramen Deka के हाथों यह सम्मान पाकर विधायक बोहरा ने इसे अपने सार्वजनिक जीवन का अविस्मरणीय पल बताया।
भावना बोहरा ने यह सम्मान पंडरिया विधानसभा की जागरूक जनता और कर्मठ कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत बनाएगी। उन्होंने पंडरिया की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और सहयोग से ही यह सम्मान संभव हुआ है, और अब यह सम्मान उनके कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी को और बढ़ा रहा है।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष Dr. Raman Singh, मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai, नेता प्रतिपक्ष Dr. Charan Das Mahant, संसदीय कार्य मंत्री Kedar Kashyap सहित कैबिनेट मंत्रीगण व अन्य विधायकों की उपस्थिति रही।
विधायक बोहरा ने कहा कि वह सदन में जनता के हर मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाती रहेंगी और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता बनी रहेगी।
सम्मान प्राप्त कर बोहरा ने जताया विश्वास कि भविष्य में भी वे प्रदेश व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेंगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाओं के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार, कहा जनता के सहयोग और समर्थन से समृद्ध पंडरिया का संकल्प होगा पूरा

Bhuvan Patel

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहा परिवार दुर्घटनाग्रस्त, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर

Bhuvan Patel

समाधान सेल” की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई — सट्टा-पट्टी लिखते सटोरिया को रंगे हाथों पकड़ा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!