BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

डॉ. भगवती साहू को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड, शिक्षा और स्वास्थ्य में उल्लेखनीय योगदान का सम्मान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
डॉ. भगवती साहू, निदेशक – नई उम्मीद उज्जवल भविष्य शिक्षा संघ, को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके 2019 से जारी योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पाटेश्वर धाम बालोद के श्रद्धेय श्री बालकदास महाराज, व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री राजेश अग्रवाल समेत अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
बालकदास महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “नई उम्मीद उज्जवल भविष्य शिक्षा संघ युवाओं को कैरियर निर्माण का मंच प्रदान कर रहा है, जो समाज सेवा के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करता है।”
डॉ. भगवती साहू ने सम्मान प्राप्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा,
“राष्ट्रीय गौरव अवार्ड मेरे लिए सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य सिर्फ धन अर्जन नहीं, बल्कि युवाओं को उनके सपनों की दिशा दिखाना है। संगठन के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता मिली है। यह सफलता उन्हीं की है और हम आगे भी इसी रास्ते पर काम करते रहेंगे।”
डॉ. साहू ने यह भी कहा कि संगठन युवाओं को न केवल शिक्षा और मार्गदर्शन देता है, बल्कि उन्हें समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने योग्य भी बनाता है।
राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित होकर डॉ. भगवती साहू ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और सामाजिक सोच के साथ किया गया कार्य, केवल समाज को नहीं संवारता बल्कि देश के भविष्य को भी रोशन करता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गोंड़ समाज सेवा समिति में 16.42 लाख का गबन, पूर्व पदाधिकारियों पर FIR समाज के चंदे और आय को निजी खातों में रखने का आरोप, ऑडिट नहीं कराए जाने पर विवाद

Bhuvan Patel

वन भूमि पर अवैध ईंट निर्माण पकड़ा गया, वन संरक्षण अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई

Bhuvan Patel

जन्मदिन पर पत्नी की गला दबाकर हत्या: चरित्र संदेह बना लव मैरिज का खूनी अंत, आरोपी पति लोरमी से गिरफ्तार”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!